SCIENCE - 3


प्रश्‍न 1 – कार्य का मात्रक है।
(a) जूल
(b) न्‍यूटन
(c)  वाट
(d) डाइन
उत्‍तर – जूल ।

प्रश्‍न 2 – प्रकाश वर्ष इकाई है।
(a) दूरी की
(b) समय की
(c)  प्रकाश तीव्रता की
(d) द्रव्‍यमान की
उत्‍तर – प्रकाश तीव्रता की ।

प्रश्‍न 3 – निम्‍नलिखित में से समय का मात्रक नही है।
(a) प्रकाश तीव्रता का
(b) विद्युत आवेश का
(c)  विद्युत धारा का
(d) चुम्‍बकीय क्षेत्र का
उत्‍तर – विद्युत धारा का ।

प्रश्‍न 4 – निम्‍नलिखित में से समय का मात्रक नही है।
(a) अधि वर्ष
(b) चन्‍द्र माह
(c)  प्रकाश वर्ष
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्‍तर – प्रकाश वर्ष ।

प्रश्‍न 5 – पास्‍कल (Pa) इकाई है।
(a) आर्द्रता की
(b) दाब की
(c)  वर्षा की
(d) तापमान की
उत्‍तर – दाब की ।

प्रश्‍न 6 – केन्डिला मात्रक है।
(a) ज्‍योति फ्लक्‍स
(b) ज्‍योति प्रभाव
(c)  ज्‍योति दाब
(d) ज्‍योति तीव्रता
उत्‍तर – ज्‍योति तीव्रता ।

प्रश्‍न 7 – यंग प्रत्‍यास्‍थता गुणांक का S.I. मात्रक है।
(a) डाइन / सेमी
(b) न्‍यूटन / मी.
(c)  न्‍यूटन / मी.2
(d) मी.2 / से.
उत्‍तर – न्‍यूटन / मी.2

प्रश्‍न 8 – निम्‍नलिखित युग्‍मों में से किन भौतिक राशियों के समान विमीय सूत्र नहीं है। 
(a) बल एवं दाब
(b) कार्य एवं ऊर्जा
(c)  आवेग एवं संवेग
(d) भार एवं बल
उत्‍तर – बल एवं दाब ।

प्रश्‍न 9 – अदिश राशि है।
(a) ऊर्जा
(b) बल आघूर्ण
(c)  संवेग
(d) उपर्युक्‍त सभी
उत्‍तर – ऊर्जा ।

प्रश्‍न 10 – निम्‍नलिखित में सदिश राशि है।
(a) वेग
(b) द्रव्‍यमान
(c)  समय
(d) लम्‍बाई
उत्‍तर – वेग ।

प्रश्‍न 11 – पदार्थ के संवेग और वेग के अनुपात से कौन सी भौतिक राशि प्राप्‍त की जाती है।
(a) वेग
(b) त्‍वरण
(c)  द्रव्‍यमान
(d) बल
उत्‍तर – द्रव्‍यमान ।

प्रश्‍न 12 – शून्‍य में स्‍वतंत्र रूप से गिरने वाली वस्‍तुओं की / का ।
(a) समान गति होती है।
(b) समान वेग होता है।
(c)  समान त्‍वरण होता है।
(d) समान बल होता है।
उत्‍तर – समान त्‍वरण होता है।

प्रश्‍न 13 – रॉकेट ........... के सिद्धान्‍त पर कार्य करता है।
(a) ऊर्जा संरक्षण
(b) बर्नोली प्रमेय
(c)  एवेगाड्रो परिकल्‍पना
(d) संवेग संरक्षण
उत्‍तर – संवेग संरक्षण ।

प्रश्‍न 14 – अश्‍व  यदि एकाएक चलना प्रारम्‍भ ककर दे तो अश्‍वारोही के गिरने की आशंका का कारण है।
(a) जड़त्‍व आघूर्ण
(b) द्रव्‍यमान का संरक्षण नियम
(c)  विश्राम जड़त्‍व
(d) ग‍ति का तीसरा नियम
उत्‍तर – विश्राम जडत्‍व ।

प्रश्‍न 15 – चलती हुई बस में अचानक ब्रेक लगाती है तो उसमें बैठे हुए यात्री आगे की दिशा में गिरते है । इसको किसके द्वारा समझाया जा सकता है।
(a) सापेक्षता सिद्धान्‍त
(b) न्‍यूटन का पहला नियम
(c)  न्‍यूटन का दूसरा नियम
(d) न्‍यूटन का तीसरा नियम
उत्‍तर – न्‍यूटन का पहला नियम ।

प्रश्‍न 16 – बल का गुणनफल है।
(a) द्रव्‍यमान और वेग का
(b) द्रव्‍यमान और त्‍वरण का
(c)  भार और वेग का
(d) भार और त्‍वरण का
उत्‍तर – द्रव्‍यमान और त्‍वरण का ।

प्रश्‍न 17 – किसी मनुष्‍य का भार पृथ्‍वी पर यदि 600 N है तब चंद्रमा पर उसका भार कितना होगा।
(a) 6000 N
(b) 60 N
(c)  1000 N
(d) 100 N
उत्‍तर – 100 N

प्रश्‍न 18 – पृथ्‍वी की सतह पर किसी का भार 29.4 न्‍यूटन है, उसका द्रव्‍यमान कितना है।
(a) 2 KG
(b) 3 KG
(c)  4  KG
(d) 29.4 KG
उत्‍तर – 3 KG

प्रश्‍न 191 किलोग्राम राशि का वजन है-
(a) 1 N
(b) 10  N
(c)  9.8 N
(d) 9 N
उत्‍तर – 9.8 N

प्रश्‍न 20 – जड़त्‍व आघूर्ण व कोणीय त्‍वरण का गुणनफल होता है।
(a) बल
(b) टॉर्क
(c)  कार्य
(d) कोणीय वेग
उत्‍तर – टार्क
प्रश्‍न 21 – तीन रंग मूल रंग है। ये है-
(a) नीला, पीला और लाल
(b) नीला, हरा और लाल
(c)  पीला, हरा और लाल
(d) नीला, पीला और हरा
उत्‍तर – नीला, हरा और लाल

प्रश्‍न 22 – सबसे कम तरंगदैर्ध्‍य वाला प्रकाश होता है-
(a) लाल
(b) पीला
(c) नीला
(d) बैंगनी
उत्‍तर – बैंगनी

प्रश्‍न 23 – कैमरे में किस प्रकार का लेंस उपयोग में लाया जाता है।
(a) उत्‍तल
(b) अवतल
(c)  वर्तुलाकार
(d) समान मोटाई का
उत्‍तर – उत्‍तल

प्रश्‍न 24 – निकट दृष्टि दोष से पीढि़त व्‍यक्ति के चश्‍में में प्रयोग किया जाता है।
(a) उत्‍तल लेंस
(b) समतल उत्‍तल लेंस
(c)  समतल अवतल लेंस
(d) अवतल लेंस
उत्‍तर – अवतल लेंस

प्रश्‍न 25 – दूर दृष्टि दोष के निवारण के लिए प्रयोग किया जाता है।
(a) उत्‍तल लेंस
(b) अवतल लेंस
(c)  उत्‍तल दर्पण
(d) अवतल दर्पण
उत्‍तर – उत्‍तल लेंस

प्रश्‍न 26 – दूरबीन का आविष्‍कार किया था -
(a) गैलीलियों ने
(b) गुटिनबर्ग ने
(c)  एडीसन ने
(d) ग्राहम बेल ने
उत्‍तर – गैलीलियों ने

प्रश्‍न 27 – आँख की रेटिना की परम्‍परागत कैमरा के निम्‍नलिखित में से किस भाग से तुलना की जा सकती है।
(a) फिल्‍म
(b) लेंस
(c)  शटर
(d) आवरण
उत्‍तर – फिल्‍म

प्रश्‍न 28 – वस्‍तुओं का आवेशन किसके स्‍थानान्‍तरण के फलस्‍वरूप होता है-
(a) इलैक्‍ट्रान
(b) पोजिट्रान
(c)  प्रोटॉन
(d) न्‍यूट्रान
उत्‍तर – इलैक्‍ट्रान

प्रश्‍न 29दो स्थिर आवेशों के बीच लगने वाला बल उनकी मात्राओं के गुणनफल के अनुक्रमानुपाती तथा उनके बीच की दूरी के वर्ग के व्‍युत्‍क्रमानुपाती होता है- यह नियम है-
(a) ओम का नियम
(b) किरचॉफ का नियम
(c)  कूलम्‍ब का नियम
(d) फैराडे का नियम
उत्‍तर – कूलम्‍ब का नियम

प्रश्‍न 30 – किसी विद्युत परिपथ में इकाई धन आवेश को एक बिन्‍दुसे दूसरे बिन्‍दु तक ले जाने में किए गये कार्य द्वारा मापा जाता है, उन बिन्‍दुओं के बीच के -
(a) प्रतिरोध को
(b) विभवान्‍तर को
(c)  धारा को
(d) विद्युत धारा की प्रबलता को
उत्‍तर – विभवान्‍तर को

प्रश्‍न 31 – सर्वाधिक विद्युत चालकता वाला तत्‍व क्‍या है।
(a) चॉंदी
(b) कॉपर
(c)  एल्‍युमीनियम
(d) लोहा
उत्‍तर – चॉंदी

प्रश्‍न 32 – अतिचालकता का लक्षण है-
(a) उच्‍च पारगम्‍यता
(b) निम्‍न पारगम्‍यता
(c)  शून्‍य पारगम्‍यता
(d) अनन्‍त पारगम्‍यता
उत्‍तर – उच्‍च पारगम्‍यता

प्रश्‍न 33 – अधातुएं विद्युत की कुचालक होती है क्‍योंकि -
(a) उनमें मुक्‍त इलैक्‍ट्रॉन नही होते है।
(b) उनके परमाणु हल्‍के होते है।
(c)  उनका गलनांक ऊँचा होता है।
(d) उपरोक्‍त सभी
उत्‍तर – उनमें मुक्‍त इलैक्‍ट्रॅान नही होते है।

प्रश्‍न 34 – तांबा मुख्‍य रूप से विद्युत चालन के लिए प्रयोग किया जाता है, क्‍योंकि -
(a) इसका गलनांक अधिक होता है।
(b) उनके परमाणु हल्‍के होते है।
(c)  यह बहुत टिकाऊ होता है।
(d) इसकी विद्युत प्रतिरोधता निम्‍न होती है।
उत्‍तर – इसकी विद्युत प्रतिरोधकता निम्‍न होती है।

प्रश्‍न 35 – आपस में जुड़ी दो आवेशित वस्‍तुओं के बीच विद्युत धारा नही बहती यदि वे होती है।
(a) समान आवेश पर  
(b) समान धारिता पर
(c)  समान विभव पर
(d) समान प्रतिरोध पर
उत्‍तर – समान विभव पर

प्रश्‍न 36 – प्रत्‍यावर्ती धारा को दिष्‍ट धारा में परिवर्तित करने वाली युक्ति को कहते है।
(a) इन्‍वर्टर
(b) ट्रांसफार्मर
(c)  रेक्टिफायर
(d) ट्रांसमीटर
उत्‍तर – रेक्टिफायर

प्रश्‍न 37 – विभवान्‍तर का मात्रक होता है।
(a) एम्पियर
(b) वोल्‍ट
(c)  कूलम्‍ब
(d) ओम
उत्‍तर – वोल्‍ट

प्रश्‍न 38 – एक आदर्श वोल्‍ट मीटर का प्रतिरोध होता है।
(a) शून्‍य
(b) एक
(c)  1 से कम
(d) अनन्त
उत्‍तर – अनन्‍त

प्रश्‍न 39 – प्रतिरोध का मात्रक होता है।
(a) एम्पियर
(b) कूलम्‍ब
(c)  हेनरी
(d) ओम
उत्‍तर – ओम

प्रश्‍न 40 – घरों में लगे पंखे, बल्‍ब आदि लगे होते है-
(a) श्रेणी क्रम में
(b) समानान्तर क्रम में
(c)  किसी भी क्रम में
(d) मिश्रित क्रम में
उत्‍तर – समानान्‍तर क्रम में

प्रश्‍न 41 – विशिष्‍ट प्रतिरोध का SI मात्रक है-
(a) ओम
(b) ओम-मीटर
(c)  ओम/मीटर
(d) ओम/मीटर2
उत्‍तर – ओम-मीटर

प्रश्‍न 42 – यदि 3 ओम और 6 ओम के प्रतिरोध समानान्‍तर क्रम में जोड़े जाए, तो सम्‍पूर्ण प्रतिरोध होगा -
(a) 9 ओम
(b) 3 ओम
(c)  2 ओम
(d) 18 ओम
उत्‍तर – 2 ओम

प्रश्‍न 43 – एक शुष्‍क सेल में कौन सी ऊर्जा पाई जाती है।
(a) यांत्रिक
(b) विद्युत
(c)  रासा‍यनिक
(d) विद्युत चुम्‍बकीय
उत्‍तर – रासायनिक

प्रश्‍न 44 – एक समान शुष्‍क सेल में विद्युत अपघट्य होता है-
(a) जिंक
(b) गंधक का अम्‍ल
(c)  अमोनियम क्‍लोराइड
(d) कार्बन
उत्‍तर – अमोनियम क्‍लोराइड

प्रश्‍न 45 – एक कार बैटरी में प्रयुक्‍त विद्युत अपघट्य होता है।
(a) हाइड्रोक्‍लारिक अम्‍ल
(b) सल्‍फ्यूरिक अम्‍ल
(c)  नाइट्रिक अम्‍ल
(d) आसुत जल
उत्‍तर – सल्‍फ्यूरिक अम्‍ल

प्रश्‍न 46 – वोल्‍टीय सेल का आविष्‍कारक है-
(a) बेंजामिन फ्रेंकलिन
(b) थॉमस एडीसन
(c)  एलिजाण्‍ड्रो वोल्‍टा  
(d) किरचॉफ
उत्‍तर – एलिजाण्‍ड्रो वोल्‍टा

प्रश्‍न 47 – शुष्‍क सेल है-
(a) प्राथमिक सेल
(b) द्वितीयक सेल
(c)  तृतीयक सेल
(d) चतुर्थक सेल
उत्‍तर – प्राथमिक सेल

प्रश्‍न 48 – लोहे के ऊपर जिंक की परत चढ़ाने को क्‍या कहते है।
(a) गैल्‍वेनाइजेशन
(b) इलैक्‍ट्रोप्‍लेटिंग
(c)  आयनन
(d) इनमें से कोई नही।
उत्‍तर – गैल्‍वेनाइजेशन

प्रश्‍न 49 – विद्युत अपघटन संबंधी नियम किसने प्रतिपादित किए है।
(a) ओम
(b) फैराडे
(c)  एडीसन
(d) वोल्‍टा
उत्‍तर – फैराडे

प्रश्‍न 50 – आम तौर पर फ्यूज लगाने के लिए प्रयोग होने वाली तार किस पदार्थ की बनी होती है।
(a) टिन  
(b) सीसा
(c)  निकिल
(d) टिन और सीसे का एक मिश्र धातु
उत्‍तर – टिन और सीसे का एक मिश्र धातु

प्रश्‍न 51 – एक बीकर में पानी पर बर्फ तैर रही है। जब बर्फ पूर्णत: पिघल जाएगी तो बीकर में पानी का तल -
(a) बढ़ेगा
(b) घटेगा
(c)  उतना ही रहेगा
(d) पहले घटेगा बाद में घटेगा
उत्‍तर – उतना ही रहेगा

प्रश्‍न 52 – पानी का घनत्‍व अधिकतम होता है।
(a) 100 डिग्री सेल्सियस पर
(b) 4 डिग्री सेल्सियस पर
(c)  0 डिग्री सेल्सियस पर
(d) -4 डिग्री सेल्सियस पर
उत्‍तर – 4 डिग्री सेल्सियस पर

प्रश्‍न 53 – वस्‍तु की मात्रा बदलने पर अपरिवर्तित रहेगा -
(a) आयतन
(b) भार
(c)  द्रव्‍यमान
(d) घनत्‍व
उत्‍तर – घनत्‍व

प्रश्‍न 54 – समुद्र में प्‍लवन करते आइसबर्ग का कितना भाग समुद्र की सतह से ऊपर रहता है-
(a) 1/9
(b) 1/10
(c)  1/6
(d) 1/4
उत्‍तर – 1/9

प्रश्‍न 55 – हवाईजहाज से यात्रा करते समय पेन से स्‍याही निकलने लगती है-
(a) वायुदाब में कमी के कारण
(b) बायुदाब में बृद्धि के कारण
(c)  स्‍याही के आयतन में बृद्धि के कारण
(d) अत्‍यधिक भार के कारण
उत्‍तर – वायुदाब में कमी के कारण

प्रश्‍न 56 – वायुदाबमापी की रीडिंग में अचानक गिरावट इस बात का संकेत है कि मौसम -
(a) स्थिर तथा शांत होगा
(b) वर्षायुक्‍त होगा
(c)  ठंडा होगा
(d) तूफानी होगा
उत्‍तर – तूफानी होगा।

प्रश्‍न 57 – हाइड्रोजन से भरा रबड़ का गुब्‍बारा वायु में ऊपर जाकर फट जाता है, क्‍योंकि -
(a) हाइड्रोजन का भार बढ़ जाता है।
(b) वायुदाब बढ़ जाता है।
(c)  हाइड्रोजन का दाब बढ़ जाता है।
(d) वायुदाब घट जाता है।
उत्‍तर – वायुदाब घट जाता है।

प्रश्‍न 58 – सूर्य में ऊर्जा का सृजन किस कारण निरन्‍तर होता रहता है।
(a) नाभिकीय संलयन
(b) स्थितिज ऊर्जा
(c)  रेडियोसक्रियता
(d) कृत्रिम रेडियोसक्रियता
उत्‍तर – नाभिकीय संलयन

प्रश्‍न 59 – चाबी भरी घड़ी में कौन सी ऊर्जा होती है।
(a) गतिज ऊर्जा
(b) स्थितिज ऊर्जा
(c)  संचित ऊर्जा
(d) विखण्‍डन ऊर्जा
उत्‍तर – स्थितिज ऊर्जा

प्रश्‍न 60 – जब हम रबड़ के गद्दे वाले सीट पर बैठते है या गद्दे पर लेटते है तो उसका आकार परिवर्तित हो जाता है। ऐसे पदार्थ में पाया जाता है।
(a) गतिज ऊर्जा
(b) स्थितिज ऊर्जा
(c)  संचित ऊर्जा
(d) विखण्‍डन ऊर्जा
उत्‍तर – स्थितिज ऊर्जा

प्रश्‍न 61 – निम्‍नलिखित में से किसमें गतिज ऊर्जा नही है।
(a) चली हुई गोली
(b) बहता हुआ पानी
(c)  चलता हथोड़ा
(d) खींचा हुआ धनुष
उत्‍तर – खींचा हुआ धनुष

प्रश्‍न 62 – जब एक चल वस्‍तु की गति दुगुनी हो जाती है तो उसकी गतिज ऊर्जा -
(a) दुगुनी हो जाती है।
(b) चौगुनी हो जाती है।
(c)  समान रहती है।
(d) तीन गुनी बढ़ जाती है।
उत्‍तर – चौगुनी बढ़ जाती है।

प्रश्‍न 63 – निम्‍नलिखित में से कौन सा नियम इस कथन को वैध ठहराता है कि द्रव्‍य का न तो सृजन किया जा सकता है और न हि विनाश
(a) ऊर्जा संरक्षण का नियम
(b) ले शा‍टेलिए का नियम
(c)  द्रव्‍यमान संरक्षण का नियम
(d) परासरण का नियम
उत्‍तर – ऊर्जा संरक्षण का नियम

प्रश्‍न 64 – दूध से क्रीम निकालने में कौन सा बल लगता है।
(a) अपकेन्‍द्री बल
(b) अभिकेन्‍्द्री बल
(c)  उपकेन्‍द्री बल
(d) बाह्य बल
उत्‍तर – अपकेन्‍द्री बल

प्रश्‍न 65 – एक लिफ्ट में बैठे हुए व्‍यक्ति को अपना भार कब अधिक मालूम पड़ता है।
(a) त्‍वरण के साथ ऊपर
(b) त्‍वरण के साथ नीचे
(c)  समान गति के साथ ऊपर
(d) समान गति से नीचे
उत्‍तर – त्‍वरण के साथ नीचे

प्रश्‍न 66 – पृथ्‍वी के गुरूत्‍वाकर्षण का कितना भाग चन्‍द्रमा के गुरूत्‍वाकर्षण के सबसे नजदीक है।
(a) 1/5
(b) 1/4
(c)  1/6
(d) 1/8
उत्‍तर – 1/6

प्रश्‍न 67 – लोलक की कालावधि
(a) द्रव्‍यमान के ऊपर निर्भर करता है।
(b) लंबाई पर निर्भर करता है।
(c)  समय के ऊपर निर्भर करता है।
(d) तापक्रम के ऊपर निर्भर करता है।
उत्‍तर – लंबाई पर निर्भर करता है।

प्रश्‍न 68 – किसी सरल लोलक की लंबाई 4 % बढ़ा दी जाए तो उसका आवर्तकाल -
(a) 8 % बढ़ जाएगा
(b) 2 % बढ़ जाएगा
(c)  4 % बढ़ जाएगा
(d) इनमें से कोई नही
उत्‍तर – 2 % बढ़ जाएगा

प्रश्‍न 69 – पार्श्‍व विकृति तथा अनुदैर्घ्‍य विकृति के अनुपात को कहते है-
(a) प्‍वासो अनुपात
(b) आयतन प्रत्‍यास्‍थता गुणांक
(c)  दृढ़ता गुणांक
(d) यंग प्रत्‍यास्‍थता गुणांक
उत्‍तर – प्‍वासो अनुपात

प्रश्‍न 70 – वर्षा की बूंद गोलाकार होती है।
(a) सतही तनाव के कारण
(b) वायु के वातावरणीय घर्षण के कारण
(c)  गोल पृथ्‍वी के गुरूत्‍व के कारण
(d) वर्षा जल की श्‍यानता के कारण
उत्‍तर – सतही तनाव के कारण

प्रश्‍न 71 – जिस तत्‍व के परमाणु में दो प्रोटॉन, दो न्‍यूट्रॉन और दो इलैक्‍ट्रॉन हों, तो उस तत्‍व का द्रव्‍यमान संख्‍या कितना होता है।
(a) 2
(b) 4
(c)  6
(d) 8
उत्‍तर – 4

प्रश्‍न 72 – नाभिक का आकार है-
(a) 10-10 मी.
(b) 10-9 मी.
(c)  10-3 मी.
(d) 10-15 मी.
उत्‍तर – 10-15 मी.

प्रश्‍न 73 – पोजिट्रान की खोज किसने की थी-
(a) रदरफोर्ड ने
(b) जे.जे.थामसन
(c)  चैडविक
(d) एण्डरसन
उत्‍तर – एण्‍डरसन

प्रश्‍न 74 – हाइड्रोजन परमाणु के न्‍यक्लियस में प्रोट्रान की संख्‍या ज्ञात करें।
(a) शून्‍य
(b) एक
(c)  तीन
(d) पांच
उत्‍तर – एक

प्रश्‍न 75 – इलैक्‍ट्रान की खोज की थी-
(a) थॉमसन
(b) जेम्‍स वाट
(c)  गै‍लीलियो
(d) रदरफोर्ड
उत्‍तर – थॉमसन

प्रश्‍न 76 – इलैक्‍ट्रॉन वहन करता है।
(a) एक यूनिट ऋणावेश
(b) एक यूनिट धनावेश
(c)  दो यूनिट ऋणावेश
(d) दो यूनिट धनावेश
उत्‍तर – एक यूनिट ऋणावेश

प्रश्‍न 77 – ऐसे परमाणु जिनके परमाणु क्रमांक समान परन्‍तु परमाणु द्रव्‍यमान भिन्‍न भिन्‍न होते है, कहलाते है-
(a) समभारिक
(b) समस्‍थानिक
(c)  आइसोबार
(d) इनमें से कोई नही
उत्‍तर – समस्‍थानिक

प्रश्‍न 78 – समस्‍थानिक गुण पाये जाते है-
(a) तत्‍व
(b) अणु
(c) पर‍माणु   
(d) यौगिक
उत्‍तर – तत्‍व

प्रश्‍न 79 – एक भा‍री नाभिक के दो हल्‍के नाभिकों में टूटने की प्रक्रिया को कहते है-
(a) नाभिकीय संलयन
(b) नाभिकीय विखण्‍डन
(c)  द्रव्‍यमान क्षति
(d) रेडियोएक्टिव विघटन
उत्‍तर – नाभिकीय विखण्‍डन

प्रश्‍न 80 – दो हल्‍के नाभिक मिलकर भारी नाभिक का निर्माण करते है, तो इस प्रक्रिया को कहते है-
(a) नाभिकीय विखण्‍डन
(b) नाभिकीय संलयन
(c)  प्रकाश विद्युत प्रभाव
(d) रासायनिक क्रिया
उत्‍तर – नाभिकीय संलयन

प्रश्‍न 81 – परमाणु बम का सिद्धांत आधारित है-
(a) नाभिकीय संलयन पर
(b) नाभिकीय विखण्‍डन पर
(c)  उपरोक्‍त दोनों पर
(d) उपरोक्‍त किसी पर नही
उत्‍तर – नाभिकीय विखण्‍डन पर

प्रश्‍न 82 – रेडियोसक्रिय पदार्थ उत्‍सर्जित करता है-
(a) अल्‍फा किरणें
(b) बीटा किरणें
(c)  गामा किरणें
(d) उपरोक्‍त सभी
उत्‍तर – उपरोक्‍त सभी

प्रश्‍न 83 – कोबाल्‍ट 60 आमतौर पर विकिरण चिकित्‍सा में प्रयुक्‍त होता है, क्‍योंकि यह उत्‍सर्जित करता है-
(a) अल्‍फा किरणें
(b) बीटा किरणें
(c)  गामा किरणें
(d) एक्‍स किरणें
उत्‍तर – गामा किरणें

प्रश्‍न 84 – नाभिकीय रिएक्‍टर में निम्‍न‍िलिखित में से किसे मंदक के रूप में प्रयोग किया जाता है-
(a) थोरियम
(b) ग्रेफाइट
(c)  रेडियम
(d) साधारण जल
उत्‍तर – ग्रेफाइट

प्रश्‍न 85 – परमाणु पाइल का प्रयोग कहां होता है-
(a) एक्‍स किरणों के उत्‍पादन में
(b) नाभिकीय विखण्‍डन के प्रचालन में
(c)  ताप नाभिकीय संलयन के प्रचालन में
(d) परमाणु त्‍वरण में
उत्‍तर – नाभिकीय विखण्‍डन के प्रचालन में

प्रश्‍न 86 – क्‍यूरी किसकी इकाई का नाम है।
(a) रेडियोएक्टिव धर्मिता
(b) तापक्रम योकि यह उत्‍सर्जित करता है।
(c)  ऊष्‍मा
(d) ऊर्जा
उत्‍तर – रेडियोएक्टिव धर्मिता

प्रश्‍न 87 – नाभिकीय रिएक्‍टरों में ऊर्जा उत्‍पन्‍न होती है-
(a) नियंत्रित संलयन द्वारा
(b) अनियंत्रित संलयन द्वारा
(c)  नियंत्रित वि‍खण्‍डन द्वारा
(d) अनियंत्रित विखण्‍डन द्वारा
उत्‍तर – नियंत्रित विखण्‍डन द्वारा

प्रश्‍न 88 – नाभिकीय रिएक्‍टर में भारी जल का प्रयोग किस रूप में किया जाता है।
(a) मंदक
(b) शीतलक
(c)  परिरक्षक
(d) नियंत्रक
उत्‍तर – मंदक

प्रश्‍न 89 – द्रव्‍यमान ऊर्जा संबंध किसका निष्‍कर्ष है-
(a) क्‍वान्‍टम सिद्धांत
(b) सापेक्षता का सामान्‍य सिद्धांत
(c)  ऊर्जा का क्षेत्र सिद्धांत
(d) सापेक्षता का विशिष्‍ट सिद्धांत 
उत्‍तर – सापेक्षता का विशिष्‍ट सिद्धांत

प्रश्‍न 90 – डायोड वह प्रयु‍क्ति है जो धारा को -
(a) एक दिशा में प्रवाहित होने देती है।
(b) दोनों दिशाओं में प्रवाहित होने देती है।
(c)  किसी भी दिशा में प्रवाहित होने नही देती है।
(d) उपरोक्‍त में से कोई नही
उत्‍तर – एक दिशा में प्रवाहित होने देती है।

प्रश्‍न 91 – रडार का उपयोग किस लिए किया जाता है।
(a) सौर विकिरण का पता लगाने के लिये
(b) जहाजों, वायुयानों आदि को ढूंढने एवं मार्ग निर्देश करने के लिये
(c)  ग्रहों को देखने के लिये
(d) भूकम्‍पों की तीव्रता का पता करने के लिये
उत्‍तर – जहाजों, वायुयानों आदि को ढूंढने एवं मार्ग निर्देश करने के लिये

प्रश्‍न 92 – त्रिविमीय चित्र निम्‍न में से किसके के द्वारा लिया जाता है-
(a) होलोग्राफी
(b) फोटोग्राफी
(c)  फोटोक्रोमेटिक
(d) रेडियोग्राफी
उत्‍तर – होलोग्राफी

प्रश्‍न 93 – ब्रहमाण्‍ड प्रसारित हो रहा है। यह प्रमाण सर्वप्रथम किसने दिया
(a) न्‍यूटन
(b) ए‍डविन हब्‍बल
(c)  गैलीलियों
(d) कॉपरनिकस
उत्‍तर – एडविन हब्‍बल

प्रश्‍न 94 – ग्रहों की गति का नियम किसने प्रतिपादित किया-
(a) न्‍यूटन ने
(b) केप्‍लर ने
(c)  गैलीलियो ने
(d) कॉपरनिकस ने
उत्‍तर – केप्‍लर ने

प्रश्‍न 95 – पृथ्‍वी तथा अन्‍य ग्रह सूर्य के चारों चक्कर लगाते है यह सबसे पहले किसने प्रमाणित  किया।
(a) अरस्‍तू ने
(b) गै‍लीलियो ने
(c)  कॉपरनिकस ने
(d) एडविन हब्‍बल ने
उत्‍तर – कॉपरनिकस ने

प्रश्‍न 96 – ब्रहमाण्‍ड में सबसे अधिक मात्रा में कौन सा तत्‍व पाया जाता है।
(a) हाइड्रोजन
(b) नाइट्रोजन
(c)  हीलियम
(d) ऑक्‍सीजन
उत्‍तर – हाइड्रोजन

प्रश्‍न 97 – तारों व सूर्य की ऊर्जा का स्‍त्रोत है।
(a) नाभिकीय संलयन
(b) नाभिकीय विखण्‍डन
(c)  विद्युत चुम्‍बकीय प्रेरण
(d) विद्युत बल
उत्‍तर – नाभिकीय संलयन

प्रश्‍न 98 – तारों व आकाशगंगा का व्‍यास मापने के लिए प्रयुक्‍त उपकरण है।
(a) फोटोमीटर
(b) बैरोमीटर
(c)  विस्‍कोमीटर
(d) इन्‍टरफेरोमीटर
उत्‍तर – इन्‍टरफेरोमीटर

प्रश्‍न 99 – दो ग्रह जिनके कोई उपग्रह नही है।
(a) पृथ्‍वी व बृहस्‍पति
(b) बुध व शुक्र
(c)  बुध व मंगल
(d) शुक्र व मंगल
उत्‍तर – बुध व मंगल

प्रश्‍न 100 – निम्‍नलिखित में से किस ग्रह के सबसे अधिक उपग्रह है।
(a) बुध
(b) बृहस्‍पति
(c)  मंगल
(d) शनि
उत्‍तर – बृहस्‍पति

प्रश्‍न 101 – कितना तापमान होने पर पाठ्यांक सेल्सियस और फारेनहाइट तापमापियों में एक ही होगें
(a) -40 डिग्री 
(b) 212 डिग्री
(c)  40 डिग्री
(d) 100 डिग्री
उत्‍तर – -40 डिग्री

प्रश्‍न 102 – न्‍यूनतम सम्‍भव ताप है-
(a) -273 डिग्री सेल्सियस
(b) 0 डिग्री सेल्सियस
(c)  -300 डिग्री सेल्सियस
(d) 1 डिग्री सेल्सियस
उत्‍तर – -273 डिग्री सेल्सियस ।

प्रश्‍न 103 – किसी मनुष्‍य के शरीर का सामान्‍य तापक्रम होता है।
(a) 98 डिग्री फेरेनाईट
(b) 98 डिग्री सेल्सियस
(c)  68 डिग्री सेल्सियस
(d) 66 डिग्री सेल्सियस
उत्‍तर – 98 डिग्री सेल्सियस  

प्रश्‍न 104 एक स्‍वस्‍थ मनुष्य के शरीर का ताप होता है।
(a) 37 डिग्री सेल्सियस
(b) 37 डिग्री सेल्सियस
(c)  98.4 डिग्री सेल्सियस
(d) 98.4 डिग्री केल्विन
उत्‍तर – 37 डिग्री सेल्सियस

प्रश्‍न 105 – आण्विक संचलन के द्वारा ऊष्‍मा का संचरण क्‍या कहलाता है।
(a) चालन
(b) संवहन
(c)  विकिरण
(d) प्रकीर्णन
उत्‍तर – संवहन

प्रश्‍न 106 – निम्‍नलिखित में कौन सा ऊष्‍मा का बहुत अच्‍छा चालक है।
(a) पारा
(b) पानी
(c)  ईथर
(d) बेंजीन
उत्‍तर – पारा

प्रश्‍न 107 – तेज हवा वाली रात्रि में ओस नही बनती है, क्‍योंकि -
(a) वाष्‍पीकरण की दर तेज होती है।
(b) हवा में नमी कम होती है।
(c)  तापमान ऊंचा रहता है।
(d) आकाश साफ नही होता है।
उत्‍तर – वाष्‍पीकरण की दर तेज होती है।

प्रश्‍न 108 – ठोस कपूर से कपूर वाष्‍प बनाने की प्रक्रिया को कहते है-
(a) वाष्‍पीकरण
(b) हिमीकरण
(c)  पिघलना
(d) ऊर्ध्‍वपातन
उत्‍तर – ऊर्ध्‍वपातन

प्रश्‍न 109 – पहाड़ो पर पानी निम्‍नलिखित तापमान पर उबलने लगता है।
(a) 100 से कम
(b) 100 से अधिक
(c)  100
(d) इनमें से कोई नही।
उत्‍तर – 100 डिग्री सेल्सियस से कम

प्रश्‍न 110 – भाप से हाथ अधिक जलता है, अपेक्षाकृत उबलते जल से क्‍योंकि -
(a) भाप में गुप्‍त ऊष्‍मा होती है।
(b) भाप शरीर के भीतर घुस जाती है।
(c)  भाप में अधिक मारक क्षमता होती है।
(d) भाप हल्‍की होती है।
उत्‍तर – भाप में गुप्‍त ऊष्‍मा होती है।

प्रश्‍न 111 – ऊष्‍मागतिकी का प्रथम नियम किस अवधारणा की पुष्टि करता है।
(a) ऊर्जा संरक्षण
(b) ताप संरक्षण  
(c)  कार्य संरक्षण
(d) इनमें से कोई नही।
उत्‍तर – ऊर्जा संरक्षण

प्रश्‍न 112 – प्रकाश तरंग किस प्रकार की तरंग है।
(a) अनुप्रस्‍थ तरंग
(b) अनुदैर्घ्‍य तरंग
(c)  उपर्युक्‍त दोंनों
(d) इनमें से कोई
उत्‍तर – अनुप्रस्‍थ तरंग

प्रश्‍न 113 – प्रकाश विकिरण की प्र‍कृति होती है।
(a) तरंग के समान
(b) कण के समान
(c)  तरंग एवं कण दोनों के समान
(d) तरंग एवं कण के समान नही
उत्‍तर – तरंग एवं कण दोनों के समान

प्रश्‍न 114 – माध्‍यम के तापमान में बृद्धि के साथ प्रकाश की गति -
(a) बढ़ती है।
(b) घटती है।
(c)  वैसी ही रहती है।
(d) सहसा गिर जाती है।
उत्‍तर – बढ़ती है।

प्रश्‍न 115 – सूर्यग्रहण होता है, जब -
(a) चन्द्रमा सूर्य और पृथ्‍वी के बीच आ जाता है।
(b) सूर्य चन्‍द्रमा और पृथ्‍वी के बीच आ जाता है।
(c)  पृथ्‍वी चन्‍द्रमा और सूर्य के बीच आ जाती है।
(d) सूर्य, चन्‍द्रमा व पृथ्‍वी एक सीध में नही होते है।
उत्‍तर – चन्‍द्रमा सूर्य और पृथ्‍वी के बीच आ जाता है।

प्रश्‍न 116 – चन्‍द्रग्रहण घटित होता है।
(a) अमवस्या के दिन
(b) पूर्णिमा के दिन
(c)  अर्द्धचन्‍द्र के दिन
(d) अमवस्‍या और पूर्णिमा के दिन
उत्‍तर – पूर्णिमा के दिन

प्रश्‍न 117 – उचित रीति के कटे हीरे की असाधारण चमक का आधारभूत कारण यह है कि-
(a) उसमें अति पा्रदर्शिता होती है।
(b) उसका अति उच्‍च परिवर्तन सूचकांक होता है।
(c)  बहुत कठोर होता है।
(d) उसके सुनिश्चित विदलन तल होते है।
उत्‍तर – उसका अति उच्‍च परिवर्तन सूचकांक होता है।

प्रश्‍न 118 – किस गुण धर्म के कारण पानी से भरे बर्तन में डुबाई गई छड़ी मुड़ी हुई प्रतीत होती है।
(a) परावर्तन
(b) अपवर्तन
(c)  न्‍यूटन का गति नियम
(d) उत्‍प्‍लावन
उत्‍तर – अपवर्तन

प्रश्‍न 119 – एक समतल दर्पण पर आपतित किरण 60 का कोण बनाती है, तो परावर्तन कोण होगा
(a) 30 डिग्री
(b) 60 डिग्री
(c)  90 डिग्री
(d) 180 डिग्री
उत्‍तर – 60 डिग्री

प्रश्‍न 120 – अगर प्रकाश का आपतन कोण 90 है और अपवर्तन के बाद का कोण 30 है तो माध्‍यमका अपवर्तनीय सूचक है-
(a) 1.5
(b) 0.5
(c)  3.0
(d) 1.25
उत्‍तर – 3.0

प्रश्‍न 121 – कॉस्मिक किरणों की खोज की थी-
(a) ब्रनो रोसी ने
(b) विक्‍टर हेस ने
(c)  कॉपरनिकस ने
(d) एडविन हबल ने
उत्‍तर – विक्‍टर हेस ने

प्रश्‍न 122 – रडार के आविष्‍कारक है-
(a) जे.एच. वान टैसेल
(b) बिल्‍हेम के. रॉन्‍टजन
(c)  पी.टी. फार्न्‍सवर्थ
(d) राबर्ट वाटसन
उत्‍तर – राबर्ट वाटसन

प्रश्‍न 123 – गुरूत्‍वाकर्षण नियमों के आविष्‍कारक कौन है-
(a) एडीसन
(b) न्‍यूटन
(c)  फैराडे
(d) इनमें से कोई नही
उत्‍तर – न्‍यूटन

प्रश्‍न 124 – नोबेल पु. एल्‍फ्रेड नोबेल के नाम पर शुरू हुआ जिन्‍होने खोज की-
(a) हवाई जहाज की
(b) टेलीफोन की
(c)  सेफ्टी लैम्‍प की
(d) डाइनामाइट की
उत्‍तर – डाइनामाइट की

प्रश्‍न 125 – टेलीविजन की खोज किसने की थी-
(a) डब्‍ल्‍यू रैमजे
(b) रॉबर्ट मालेज
(c)  जे.एल.बेयर्ड
(d) जान्‍सन
उत्‍तर – जे.एल.बेयर्ड

प्रश्‍न 126 – राइट ब्रदर्स ने किसका आविष्‍कार किया था-
(a) दूरबीन
(b) रेडियो
(c)  विमान
(d) उपग्रह
उत्‍तर – विमान

प्रश्‍न 127 – एक्‍स–रे का आविष्‍कार किसने किया था-
(a) हॉपकिन्‍स
(b) रॉन्‍टजन
(c)  मार्कोनी
(d) मोर्स
उत्‍तर – रॉन्‍टजन

प्रश्‍न 128 – परमाणु बम का विकास किसने किया-
(a) जे. रॉबर्ट ऑपेन हीमर
(b) वर्नर वॉन ब्रॉन
(c)  एडवर्ड टेलर
(d) सैमुएल कोहेन
उत्‍तर – जे. रॉबर्ट ऑपेन हीमर

प्रश्‍न 129 – प्रक्षेपास्‍त्र का विकास किसने किया -
(a) वर्नस वॉन ब्रॉन
(b) जे. रॉबर्ट ऑपेन हीमर
(c)  एडवर्ड टेलर
(d) सैमुएल कोहेन
उत्‍तर – एडवर्ड टेलर

प्रश्‍न 130 – इलेक्‍ट्रॉन सूक्ष्‍मदर्शी का आविष्‍कार किसने किया था -
(a) नोल और रूस्‍का
(b) रॉबर्ट कोच
(c)  ल्‍यूवेन हॉक
(d) सी.पी. स्‍वानसन
उत्‍तर – नोल और रूस्‍का

प्रश्‍न 131 – स्‍कूटर को आविष्‍कारक है-
(a) ब्राड शॉ
(b) डैमलर
(c)  आइन्‍सटीन
(d) फारमिच
उत्‍तर – ब्राड शॉ

प्रश्‍न 132 – सापेक्ष आर्द्रता नापी जाती है-
(a) हाइड्रोमीटर से
(b) हाइग्रोमीटर से
(c)  लैक्‍टोमीटर से
(d) पोटैन्शियोमीटर से
उत्‍तर – हाइग्रोमीटर से

प्रश्‍न 133 – निम्‍न में से किसका उपयोग ऊंचाई नामने के लिये किया जाता है।
(a) बैरोमीटर
(b) प्‍लानी मीटर  
(c)  अल्‍टीमीटर
(d) हाइड्रोमीटर
उत्‍तर – अल्‍टीमीटर

प्रश्‍न 134 – सूर्य की किरणों की तीव्रता मापने वाले उपकरण को क्‍या कहते  है-
(a) एस्‍ट्रोमीटर
(b) क्रेस्‍कोग्राफ
(c)  एक्टिनोमीटर
(d) वेन्‍चुरीमीटर
उत्‍तर – एक्टिनोमीटर

प्रश्‍न 135 – थर्मोस्‍टेट का प्रयोजन क्‍या है-
(a) तापमान को मापना
(b) तापमान को बढ़ाना
(c)  तापमान को स्थिर रखना
(d) तापमान को विद्युत में बदलना
उत्‍तर – तापमान को  स्थिर रखना

प्रश्‍न 136 – निम्‍नलिखित युक्तियों में से किसको मोटरगाडि़यों के इंजन को ठण्‍डा करने के लिए प्रयोग में लाया जाता है।
(a) पॉलीग्राफ
(b) टरबाइन  
(c)  रेडिएटर
(d) क्‍वाड्रैन्‍ट
उत्‍तर – रेडिएटर

प्रश्‍न 137 – रिकॉर्ड करने और रिकॉर्ड की हुई डिक्‍टेशन को पुन: रिप्रोड्यूशन करने के लिए प्रयुक्‍त उपकरण को कहा जाता है।
(a) ऑडियोफोन
(b) डिक्‍टाफोन
(c)  ग्रामोफोन
(d) माइक्रोफोन
उत्‍तर – डिक्‍टाफोन

प्रश्‍न 138 – सापेक्षता का सिद्धांत किसने दिया
(a) न्‍यूटन
(b) पास्‍कल
(c)  आइन्‍स्‍टीन
(d) आर्किमिडीज
उत्‍तर – आइन्‍स्‍टीन

प्रश्‍न 139‘LAW OF FLOATING’ सिद्धांत की खोज किसने की -
(a) न्‍यूटन
(b) राइट ब्रदर्स
(c)  गैलीलियो
(d) आर्किमिडीज
उत्‍तर – आर्किमिडीज

प्रश्‍न 140 – मेघाच्‍छादित रातें, स्‍वच्‍छ रातों की तुलना में किसके कारण से अधिक गर्म होती है।
(a) ग्रीन हाउस प्रभाव
(b) ओजोन पर के अवक्षय
(c)  आतपन
(d) स्‍थलीय विकिरण
उत्‍तर – स्‍थलीय विकिरण

प्रश्‍न 141 – ध्‍वनि का एक अभिलक्षण तारत्‍व है, जो निर्भर करता है, उसकी -
(a) तीव्रता पर
(b) आवृत्ति पर
(c)  गुणता पर
(d) इनमें से कोई नही
उत्‍तर – आवृत्ति पर

प्रश्‍न 142 – अभिदृश्‍यक की फोकस दूरी का नेत्रिका की फोकस दूरी से अनुपात किसके लिए एक से अधिक होता है।
(a) सूक्ष्‍मदर्शी
(b) दूरदर्शक
(c)  सूक्ष्‍मदर्शी एवं दूरदर्शक दोनों
(d) न तो सूक्ष्‍मदर्शी, न ही दूरदर्शक
उत्‍तर – दूरदर्शक

प्रश्‍न 143 – गर्म मौसम में पंखा आराम का एहसास दिलाता है क्‍योंकि -
(a) हमारा शरीर हवा में अपेक्षाकृत अधिक ऊष्‍मा विकीर्ण करता है।
(b) पंखा ठण्‍डी हवा देता है।
(c)  हवा की चालकता बढ जाती है।
(d) हमारा पसीना द्रुतता से वाष्पित होता है।
उत्‍तर – हमारा पसीना द्रुतता से वाष्पि‍त होता है।

प्रश्‍न 144 – कॉस्मिक किरणें है-
(a) आवेशित कण
(b) अनावेशित कण
(c)  आवेशित तथा अनावेशित दोनों
(d) इनमें से कोई नही
उत्‍तर – आवेशित तथा अनावेशित दोनों

प्रश्‍न 145 – निम्‍नलिखित किरण युग्‍मों में से कौन सी प्रकृति में विद्युतचुम्‍बकीय होती है।
(a) बीटा किरणें एवं गामा किरणें
(b) कैथोड किरणें एवं एक्‍स किरणें
(c)  एल्‍फा किरणें एवं बीटा किरणें
(d) एक्‍स किरणें एवं गामा किरणें
उत्‍तर – एक्‍स किरणें एवं गामा किरणें

प्रश्‍न 146 – एक छड़ चुम्‍बक द्वारा उत्‍पन्‍न चुम्‍बकीय बल रेखाऍ -
(a) चुम्बकीय पिण्‍ड के अंदर प्रतिच्‍छेद करती है।
(b) केवल उदासीन बिंदुओं पर प्रतिच्‍छेद करती है।
(c)  केवल उत्‍तरी एवं दक्षिणी ध्रुवों पर प्रतिच्‍छेद करती है।
(d) बिल्‍कुल प्रतिच्‍छेद नही करती है।
उत्‍तर – बिल्‍कुल प्रतिच्‍छेद  नही करती है।

प्रश्‍न 147 – जब एक्‍स किरणें उत्‍पादित होती है तो -
(a) लक्ष्‍य पर ऊष्‍मा उत्‍पन्‍न होती है।
(b) लक्ष्‍य पर ऊष्‍मा अवशोषित होती है।
(c)  लक्ष्‍य पर ताप स्थिर रहता है।
(d) लक्ष्‍य पर चमकीला प्रकाश देखा जाता है।
उत्‍तर – लक्ष्‍य पर प्रकाश स्थिर रहता है।

प्रश्‍न 148 – एक अवतल दर्पण के वक्रता केन्‍द्र पर रखे वस्‍तु का प्रतिबिम्‍ब कहॉं बनेगा ।
(a) मुख्‍य फोकस पर
(b) मुख्‍य फोकस तथा वक्रता केन्‍द्र के बीच
(c) वक्रता केन्‍द्र पर   
(d) वक्रता केन्‍द्र के परे
उत्‍तर – वक्रता केन्‍द्र पर

प्रश्‍न 149 – एक समतल दर्पण की वक्रता त्रिज्‍या क्‍या है।
(a) शून्‍य
(b) अनन्‍त
(c)  शून्‍य या अनन्‍त के बीच कुछ भी
(d) इनमें से कोई नही 
उत्‍तर – अनन्‍त

प्रश्‍न 150 – अल से भरे एक बीकर में एक सिक्‍का ऊपर उठा प्रतीत होता है यह परिघटना किस गुण के कारण होती है।
(a) प्रकाश का परावर्तन
(b) प्रकाश का अपवर्तन
(c)  प्रकाश का पूर्ण आंतरिक परावर्तन
(d) प्रकाश का व्‍यतिकरण
उत्‍तर – प्रकाश का अपवर्तन


Comments